Lathe Machine क्या है ?- इसके पार्ट्स और वर्किंग
आज हमारा बिषय है lathe machine जो की एक प्रकार की production यहां tool machine भी कह सकते और इसका इस्तेमाल workpiece ( वस्तु ) से metals को कट करना यानि की हटाने में किया जाता है जिसे हम वर्कपीस को अपने अनुसार शेप और साइज दे सकते है।
लेथ मशीन में केवल मेंटल कट नहीं किये जाते इसमें और भी operation कर सकते है जैसे की टूरिंग , फेसिंग , नर्लिंग , ग्रूविंग , ट्रेडिंग और भी कई प्रकार के ऑपरेशन इस मशीन पे किये जा सकते है।
यह तो लेथ मशीन के ऊपर एक छोटा सा इंट्रो था जिसमे मैने बताया की इस मशीन का काम क्या है आगे में आप लोगो को बताहुँगा की lathe machine क्या है , इसमें कौन से पार्ट्स होते है और इसकी वर्किंग क्या है तो यह सब समझने के लिए आगे इस पोस्ट को जरूर से पढ़ते रहे।
Lathe Machine क्या है ?
Lathe machine एक ऐसे प्रकार की production मशीन होती है जिसमे वर्कपीस के ऊपर से metals को हटाया जाता है और वर्कपीस को अपने अनुसार शेप और साइज दिया जाता है इस प्रकार की प्रोसेस को करने के लिए workpiece को ठीक tool के सामने घुमाया जाता है और किस tool का इस्तेमाल करना है यह हमारे अलग अलग ऑपरेशन पे निर्वर करता है।
लेथ मशीन का ज्यादातर भाग cast iron से बनाया जाता है जिसे की बो ज्यादा बहार झेल पाए। इस मशीन को ज्यादा तर manually यानि की अपने हातो से ऑपरेट किया जाता है और लेथ मशीन बहुत पुरानी मशीन है जिसका इस्तेमाल आज भी industries में किया जाता है।
Lathe Machine के पार्ट्स ( भाग )
इस मशीन में कई प्रकार के पार्ट्स होते है जो आपस में मिलके एक बहतरीन लेथ मशीन बनाते है आज हम इन सभी पार्ट्स को बिस्तार से समझेगे तो चलिए शुरू करते है।
(1) Bed
यह लेथ मशीन का primary यहां सबसे महतपुराण पार्ट होता है जिसके ऊपर सारे पार्ट्स बोल्ट की मदद से mount यहां जोड़े जाते है।
(2) Headstock
यह पार्ट bed के ठीक बाए तरफ होता है इसका काम यह है की यह spindle , gear strain , lever , clutch को होल्ड करता है क्युकी यह सारे पार्ट्स हेड स्टॉक के ऊपर माउंट होते है और यही से ऑपरेट किये जाते है।
(3) Spindle
यह पार्ट हेड स्टॉक से जुड़ा रहता है और जैसे ही मशीन को स्टार्ट करते है ठीक वैसे ही स्पिंडल आगे की और घूमने लगता है।
(4) Gear Train
यह पार्ट भी हेड स्टॉक पे माउंट रहता है और इसकी मदद से स्पिंडल की गति को कम और बड़ाया जा सकता है और इन सब के लिए गियर ट्रैन में लेवर का इस्तेमाल किया जाता है लेवर की मदद से गियर बदल सकते है और गति कम ज्यादा किया जा सकता है इन सब के साथ एक लेवर और होता है जिसे क्लच कहते है जो की गियर और स्पिंडल के बीच engaging और disengaging करने में मदद करता है।
(5) Chuck
जब कभी भी वर्कपीस के ऊपर कोई भी ऑपरेशन करना हो तो उसके लिए चक वर्कपीस को होल्ड करके रकता है और जैसे ही मशीन को स्टार्ट किया जाता है तो स्पिंडल आगे बढ़ता है और साथ में चक भी आगे की और बढ़ा चला जाता है क्युकी चक स्पिंडल से ही जुड़ा हुआ रहता है।
(6) Tailstock
यह पार्ट बेड के ऊपर ठीक दाए तरफ होता है इसका केबल यह काम होता है की यह सिर्फ वर्कपीस के दूसरे सिरे को होल्ड यहां पकड़ के रकता है और होल्ड करने के लिए टेल स्टोक में एक rod होती है और वास्तब में यह rod ही workpiece के दूसरे सिरे mounted रहता है।
(7) Guide Ways
यह पार्ट बेड के ऊपर लगा होता है और इसके ऊपर बाकि के सारे पार्ट्स स्लाइड करता है जैसे की स्पिंडल , कैरिज , चक , और भी कई पार्ट्स होते है।
(8) Carriage
यह लेथ मशीन का ऐसा पार्ट होता है जिस पे बाकि के सारे पार्ट्स माउंटेड रहते है जिसकी हम आगे बात करेंगे और खुद कैरिज guide ways पे लगा होता है जिसे बो उसपे स्लाइड कर पाए।
(9) Tool Post
यह पार्ट कैरिज पे सबसे ऊपर लगा होता है और इसका काम होता है की यह tool को होल्ड करता है जो हम अलग अलग ऑपरेशन में इस्तेमाल करेंगे और टूल को होल्ड करने के लिए टूल पोस्ट में स्लॉट दिए रहते है जिसमे बोल्ट की मदद से टूल को कस सकते है।
(10) Cross Slide
यह कैरिज पे लगा एक ऐसा पार्ट होता है जिसे कैरिज vertical यानि की ऊपर और नीचे स्लाइड कर पाता है और बो टूल को वर्कपीस के समान ला सकता है इस प्रकार से कैरिज को स्लाइड करने के लिए wheel का इस्तेमाल किया जाता है।
(11) Compound Rest
यह क्रॉस स्लाइड के ऊपर लगा होता है इसकी मदद से टूल पोस्ट को किसी भी angle में मोड़ सकते है और वर्कपीस को कट कर सकते है।
(12) Saddle
यह भी कैरिज का ही पार्ट होता है और यह कंपाउंड रेस्ट , टूल पोस्ट , और क्रॉस स्लाइड को स्पोर्ट में इस्तेमाल किया जाता है।
(13) Apron
यह कैरिज का सामने का भाग होता है और इसकी मदद से कैरिज में इस्तेमाल हो रहे सारे moving पार्ट्स को कवर किया जाता है।
(14) Hand Wheel
यह व्हील टेल स्टॉक से जुड़ा हुआ रहता है जिसकी मदद टेल स्टॉक क्रॉस स्लाइड पे आगे और पीछे स्लाइड हो पाता है।
(15) Lead Screw
यह बेड के नीचे की तरफ होता है जिसपे thread की होती है जब कभी भी वर्कपीस के ऊपर threading करनी होती है तो उस समय कैरिज ऑटोमेटेड ही लेड screw के ऊपर स्लाइड करने लगता है।
(16) Fed Screw
यह एक ऐसी rod होती है जिसके ऊपर का पूरा कैरिज फिट होता है और स्लाइड कर पता है।
(17) Chip Pan
यह एक तरह की चिप tray होती है जो भी metal कटिंग के दुरान जो भी चिप गिरती है जो इसी tray में आती है और बाद में हम उसे निकाल सकते है।
(18) Leg
जैसे आप नाम से ही समज रहे होंगे यह एक ऐसा पार्ट है जिसके ऊपर पूरा का पूरा weight लगा हुआ रहता है और यह cast iron के बने हुए रहते है।
Lathe Machine की वर्किंग
जैसे की हमने आप को पहले ही बताया है लेथ मशीन का इस्तेमाल वर्कपीस के ऊपर metal को कट करने में किया जाता है जिसे हम वर्कपीस को अपने अनुसार शेप और साइज दे सकते है और इन सब के लिए लेथ मशीन में बेड के ऊपर बाए और लगा हेडस्टॉक में स्पिंडल होता है जब कभी भी हम मशीन स्टार्ट करते है तो स्पिंडल आगे की और घूमने लगता है और स्पिंडल की घूमने की गति हेडस्टॉक पे लगे गियर train के गियर पे निर्भर करती है।
स्पिंडल के साथ चक भी जुड़ा हुआ रहता है और बो भी आगे की और बड़ा चला जाता है चक के अंदर कुछ जगे होती है जिसमे वर्कपीस को जोड़ा जाता है और बो भी चक के साथ आगे बढ़ने लगता है और फिर हैंड व्हील की मदद से tailstock को वर्कपीस के ठीक सामने लगा दिया जाता है और वर्कपीस का दूसरा सिरा टेलस्टॉक के रोड से जोड़ दिया जाता है।
कैरिज में लगा टूल पोस्ट में टूल को लगाया जाता है और हमे कौन सा टूल इस्तेमाल करना है बो हमारे ऑपरेशन पे निर्भर करता है और फिर कंपाउंड रेस्ट की मदद से टूल पोस्ट को एक fixed एंगल पे सेट कर दिया जाता है और बो एंगल कौन सा होगा बो निर्भर करता है की हमे वर्कपीस को किस एंगल पे कट करना है और अगर कैरिज वर्कपीस के ठीक सामने नहीं है तो क्रॉस स्लाइड की मदद से कैरिज को ऊपर नीचे करके टूल पोस्ट को ठीक वर्कपीस के नीचे उस जगे लगा दिया जाता है जिस जगे कट लगाना होता है।
आपने क्या सिखा
आज के पोस्ट में हमने आपको बताया की lathe machine क्या है ( Lathe machine in hindi ) , इसमें कितने पार्ट्स होते है और इसकी वर्किंग क्या है आसा है आप लोगों को समज आया होगा और कोई दिक्कत हो समझने में तो comment के माध्यम से पूछ सकते है आगे हम आप लोगो के लिए लेथ मशीन के ऊपर और भी पोस्ट लेके आएंगे जैसे की lathe machine के operation और लेथ मशीन के प्रकार क्युकी एक ही पोस्ट में यह सब बताना थोड़ा मुश्किल होता है तो हो सके तो इस पोस्ट को SHARE की जिए।
ध्यनबाद
जय हिन्द जय भारत



0 Comments